नई दिल्ली, फरवरी 12 -- T20 World Cup 2026 के एक मैच में श्रीलंका की टीम के कप्तान दसुन शनाका ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एक तरह से कहा जाए कि उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड धराशायी कर दिया है तो यह कहना उचित होगा। श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले वे पहले बल्लेबाज बन गए हैं। हैरानी की बात ये है कि वे इस लिस्ट में पहले से ही शीर्ष पर थे। दाएं हाथ के बल्लेबाज दसुन शनाका के बल्ले से ओमान के खिलाफ सुनामी आई। शनाका ने महज 19 गेंदों में टी20 विश्व कप 2026 का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा, जो कि श्रीलंका के लिए भी टी20आई क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक है। पल्लेकेले में खेले गए इस मैच में शनाका ने कमाल की पारी खेली। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड उन्हीं के नाम दर्ज था, जिन्होंने पुणे में 2023 में बनाया था। भारत के खिलाफ 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.