नई दिल्ली, फरवरी 7 -- सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम का टी20 वर्ल्ड कप कप 2026 के पहले मैच में ही कलेजा मुंह को आ गया। पाकिस्तान ने शनिवार को नीदरलैंड के खिलाफ गिरते-पड़ते तीन विकेट से जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में नीदरलैंड को 19.5 ओवर में 147 रनों पर ढेर किया। जवाब में पाकिस्तान ने महज तीन गेंद बाकी रहते मैच अपने नाम किया। फहीम अशरफ ने 11 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 29 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान की नैया पार लगाई। पाकिस्तान को अंतिम दो ओवर में 29 रनों जरूरत थी। ऐसे में प्लेयर ऑफ द मैच फहीम ने तीन छक्के और एक चौके समेत 24 रन बटोरे। उन्होंने अगले ओवर में विजयी चौका लगाया।'ऐसा होते ही पाकिस्तान पर प्रेशर बढ़ा' सलमान ने नीदरलैंड से जीतने के बाद कहा, ''हमने मुश्किल से नैया पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.