नई दिल्ली, फरवरी 4 -- टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दसवां वार्मअप मैच खेल गया। डिफेंडिंग चैंपयन भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से शिकस्त दी। ईशान किशन की अगुआई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने नवी मुंबई में आयोजित अभ्यास मैच में छह पर 240 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। जवाब में साउथ अफ्रीका का कचूमर निकल गया। साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 210 रन बटोरे। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। जॉर्ज लिंडे पहले ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद, कप्तान एडेन मार्करम (19 गेंदों में 38, दो चौके,चार सिक्स) ने मोर्चा संभाला। मार्करम ने विकेटकीपर रयान रिकेल्टन (21 गेंदों में 44, चार चौके, तीन छक्के) के साथ दूसरे व...