नई दिल्ली, फरवरी 2 -- आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सात फरवरी से आगाज होना है। सोमवार (2 फरवरी) से टूर्नामेंट के वार्मअप मैच शुरू हो गए हैं। इंडिया ए का हिस्सा नारायण जगदीसन ने आज अमेरिका के खिलाफ वार्मअप मैच में तूफानी बल्लेबाजी की। तमिलनाडु के विकेटकीपर-बल्लेबाज जगदीसन ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में 'शतकीय बम' फोड़ा। उन्होंने अमेरिका के सामने 55 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और चार सिक्स शामिल हैं। अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। अभ्यास मैच में बतौर ओपनर उतरे जगदीसन और प्रियांश आर्य ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की। प्रियांश को जसदीप सिंह ने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन की दिखाई। उन्होंने 13 गेंदों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.