नई दिल्ली, फरवरी 5 -- T20 World Cup 2026 से पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। यूएसए के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम को टी20 विश्व कप की अपनी तैयारियों को पुख्ता करने का मौका है, लेकिन इससे पहले दो बड़े खिलाड़ी बीमार पड़ गए हैं। हालांकि, अच्छी बात ये है कि दोनों खिलाड़ी टी20 विश्व कप के लीग मैच से पहले फिट हो सकते हैं। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि टॉप ऑर्डर बैटर डेवन कॉनवे और रचिन रविंद्र हैं, जो भारत की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। न्यूजीलैंड की टीम के हेड कोच रॉब वाल्टर ने जानकारी दी है कि रचिन और कॉनवे यूएसए के खिलाफ आज यानी गुरुवार 5 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले वार्मअप मैच से बाहर हो गए हैं। दोनों बीमार हैं। हालांकि, दोनों खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच के लिए फिट हो जाएंगे। को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.