नवी मुंबई, फरवरी 3 -- T20 World Cup 2026 से पहले भारतीय टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम के नंबर 3 के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। पेट के निचले हिस्से की सर्जरी के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करते हुए तिलक वर्मा सोमवार 2 फरवरी को सभी मानकों पर खरे उतरे, जिससे भारतीय टीम मैनेजमेंट ने राहत की सांस ली होगी। उनकी और अन्य आईपीएल सितारों की मौजूदगी वाली इंडिया ए टीम ने सोमवार को नवी मुंबई में बड़े स्कोर वाले अभ्यास मैच में अमेरिका को 38 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए के बल्लेबाजों ने सीनियर टीम द्वारा तय किए गए 'हर कीमत पर आक्रामक होकर खेलने' के रवैये को अपनाया। तमिलनाडु के विकेटकीपर नारायण जगदीशन की 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 55 गेंद में 104 रन की पारी से टीम ने तीन विकेट पर 238...