नई दिल्ली, फरवरी 19 -- शिवम दुबे के हरफनमौला प्रदर्शन (31 गेंदों में 66, 35 रन देकर दो विकेट) और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (14 रन पर तीन विकेट) के फिरकी के जादू के दम पर भारत ने नीदरलैंड को 17 रन हराया। भारत ने अंतिम ग्रुप ए मैच में नीदरलैंड को 194 रनों का टारगेट देने के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार चौथी जीत दर्ज की। भारत आठ अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा जबकि नीदरलैंड ने अपने अभियान का अंत चार मैच में एक जीत से दो अंक के साथ किया। हालांकि, सुपर-8 राउंड से पहले भारतीय टीम की कैच छोड़ने की समस्या का हल नहीं हुआ। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित नीदरलैंड मैच में भी दो कैच टपकाए।शर्मनाक रिकॉर्ड की दहलीज पर टीम इंडिया टीम इंडिया एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम करने की दहलीज पर पहुंच गई है। भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.