नई दिल्ली, फरवरी 22 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारतीय मूल के अनगिनत खिलाड़ी अपने-अपने देशों का नाम रोशन कर रहे हैं और यह भारतीयता की पहचान है क्योंकि वे जहां भी जाते हैं भारतीय अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं और जिस जगह पर वे रहते और काम करते हैं उसके विकास में योगदान देते हैं। अपने मासिक 'मन की बात' रेडियो संबोधन में मोदी ने कहा कि भारतीय मूल के कई खिलाड़ी उन देशों का नाम रोशन कर रहे हैं जिनका वे प्रतिनिधित्व करते हैं और यह मौजूदा टी20 विश्व कप में साफ दिखाई दे रहा है। मोदी ने कहा, ''मैं अक्सर कहता हूं, 'जो खेलता है, वही खिलता है'। खेल हमें एकजुट भी करते हैं। इन दिनों आप टी20 विश्व कप के मैच देख रहे होंगे और मुझे पूरा यकीन है कि मैच देखते समय कई बार आपकी नजर किसी खास खिलाड़ी पर टिकी होगी।'' उन्होंने कहा, ''जर्सी किसी औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.