नई दिल्ली, फरवरी 2 -- T20 World Cup 2026 में इंडिया ए टीम भी दो वार्मअप मैच खेलने वाली है। एक तरह से दूसरी टीमों को भारतीय खिलाड़ी मैच प्रैक्टिस कराते नजर आएंगे। इंडिया ए टीम को यूएसए और नामीबिया के खिलाफ दो वार्मअप मैच टी20 विश्व कप 2026 से पहले खेलने हैं। इन मैचों के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान हो गया है, जिसके कप्तान आयुष बडोनी हैं, जिन्हें हाल ही में भारत की वनडे टीम में मौका मिला था, लेकिन डेब्यू नहीं कर सके थे। टीम में तिलक वर्मा भी हैं, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे। वे भारत की टी20 विश्व कप 2026 टीम का हिस्सा भी हैं। उनको तैयारी का भरपूर मौका इन दो मैचों के जरिए मिलेगा। मयंक यादव भी लंबे समय के बाद मैदान पर नजर आने वाले हैं। करियर की शुरुआत में ही चोटों से जूझने वाले मयंक यादव इंडिया ए टीम का हिस्सा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.