नई दिल्ली, फरवरी 4 -- T20 World Cup 2026 को शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में टी20 विश्व कप खेला जाना है, लेकिन इससे पहले जान लीजिए कि वह कौन सी टीमें हैं, जो 50 रनों के भीतर इस मेगा इवेंट में ढेर हो गई हैं। 2 टीमें तो ऐसी हैं, जो एक नहीं, बल्कि 2-2 बार टी20 विश्व कप में 50 रनों से कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई हैं। हालांकि, कोई बड़ी टीम या फुल मेंबर नेशन इस लिस्ट का हिस्सा नहीं है। टी20 विश्व कप के इतिहास के सबसे छोटे 5 स्कोर कौन से हैं? इसके बारे में आप इस स्टोरी में जान लीजिए। टी20 वर्ल्ड कप को शुरू हुए करीब 19 साल बीत चुके हैं। साल 2007 में पहली बार टी20 विश्व कप खेला गया था। हालांकि, 2014 के संस्करण तक एक बार भी कोई टीम 50 या इससे कम के स्कोर पर ऑलआउट नहीं हुई थी, लेकिन नीदरलैंड की टीम 2014 में ...