नई दिल्ली, फरवरी 20 -- अफगानिस्तान ने अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान का अंत जीत के साथ किया। कनाडा के खिलाफ हुए उनके ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान ने 82 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। अफगानिस्तान की इस जीत के हीरो इब्राहिम जादरान रहे, जिन्होंने 95 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर ही अफगानिस्तान पहले बैटिंग करते हुए 200 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रहा था। इब्राहिम जादरान को उनकी इस धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। हालांकि इस मैच जिताऊ पारी के बावजूद इब्राहिम जादरान का नाम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे बदकिस्मत खिलाड़ियों की लिस्ट में जुड़ गया है। यह भी पढ़ें- T20I में सबसे ज्यादा POTM; रजा इतिहास रचने की दहलीज पर; सूर्या-कोहली छूटे पीछे यह लिस्ट है टी20 वर्ल्ड कप में 90s में नाबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.