नई दिल्ली, फरवरी 2 -- आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शनिवार से आगाज होने जा रहा है। भारत और श्रीलंका टूर्नामेंट के दसवें संस्करण के संयुक्त मेजबान हैं। भारत डिफेंडिंग चैंपियन है। क्रिकेट फैंस को एक बार फिर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी। चलिए, आपको टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले टॉप 5 प्लेयर के बारे में बताते हैं। लिस्ट में दो भारतीय जबकि वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का एक-एक प्लेयर शामिल है। साल 2007 से शुरू हुए टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ दो खिलाड़ी ही 50 या उससे अधिक सिक्स लगा पाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। वेस्टइंडीज के पूर्व घाकड़ क्रिकेटर गेल ने टूर्नामेंट में 33 मैचों में 63 सिक्स उड़ाए। वह आखिरी बार 2021 टी20 वर्ल्ड कप में खेले थे। 'हि...