नई दिल्ली, जनवरी 11 -- Swami Vivekananda Jayanti , quotes, Photos, Images : स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में हर वर्ष देश 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाता है। विवेकानंद संत रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे। महान संत और दार्शनिक स्वामी विवेकानंद का जन्म कोलकाता में 12 जनवरी 1863 को हुआ था। ये स्वामी विवेकानंद ही थे जिन्होंने विदेशों में भारतीय योग-वेदांत की शिक्षा व दर्शन को विदेशों में ख्याति दिलवाई। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर पूरा देश इस महान संत और भारत के गौरव आध्यात्मिक गुरु को नमन कर रहा है। स्वामी विवेकानंद ने 1893 में शिकागो में हुई विश्व धर्म सम्मेलन में भारत को विश्वपटल पर एक नई पहचान दिलाई। स्वामी विवेकानंद करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं इसलिए इनके जन्मदिन 12 जनवरी को देश में राष्ट्रीय युवा दिवस ( National Youth...