नई दिल्ली, मार्च 8 -- Sunita Williams News: भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी की घड़ी आ गई है। दोनों पिछले साल जून महीने से ही अंतरिक्ष में 'फंसे' हुए हैं और अब आखिरकार चंद दिनों बाद दोनों पृथ्वी पर वापस आ जाएंगे। नासा के अधिकारियों ने बताया है कि सुनीता और विल्मोर 16 मार्च को ही धरती पर लौट आएंगे। पहले यह तारीख 19 मार्च थी, लेकिन अब तीन दिन पहले ही दोनों की पृथ्वी पर वापसी होने जा रही है, जोकि उनके चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। विलियम्स और विल्मोर पांच जून को स्पेस में पहुंचे थे। शुरुआत में यह मिशन महज हफ्तेभर के लिए था, लेकिन बाद में बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी दिक्कत आ गई, जिसके चलते दोनों वहीं रह गए। स्पेसक्राफ्ट कुछ समय बाद बिना किसी अंतरिक्ष यात्री को लिए धरती पर वापस सकुशल ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.