नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 8: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई। इसे क्रिटिक्स के भी ठीक ठाक रिव्यू मिले हैं। दर्शकों के लंबे इंतजार के बाद ये फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वरुण और जाह्नवी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा पा रही है, जितना इससे उम्मीद की गई थी। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज 8 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब इसे गुरुवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इस फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया है।गुरुवार को SSKTK ने की इतने करोड़ की कमाई वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'सनी संस्कारी क...