नई दिल्ली, फरवरी 11 -- SSC MTS Exam Cancelled: कर्मचारी चयन आयोग (ssc) की मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। तकनीकी और प्रशासनिक कारणों के चलते उत्तर प्रदेश, बिहार और कर्नाटक समेत देश के कई राज्यों के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। आज, 11 फरवरी 2026 को होने वाली पहली शिफ्ट की परीक्षा कई केंद्रों पर बाधित हुई, जिसके बाद आयोग ने आधिकारिक नोटिस जारी कर इसे स्थगित करने का निर्णय लिया।किन केंद्रों पर रद्द हुई परीक्षा? आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के झांसी, प्रयागराज और गोरखपुर के साथ-साथ कर्नाटक के मैसूर और कलबुर्गी के केंद्रों पर असर पड़ा है। उत्तर प्रदेश: झांसी के संस्कार एकेडमी और एल.एम. पब्लिक स्कूल, प्रयागराज के केंद्रीय सदन और गोरखपु...