कार्यालय संवाददाता, अक्टूबर 24 -- कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल) परीक्षा-2025 के लिए अभ्यर्थियों को अपनी सुविधा और प्राथमिकता के आधार पर परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट चुनने की सुविधा दी है। यह सुविधा आयोग के कैंडिडेट पोर्टल पर लाइव है और 28 अक्टूबर की रात 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी। सीएचएसएल परीक्षा 12 नवंबर से प्रस्तावित है। जिस शहर में परीक्षा होनी है उसकी जानकारी तीन नवंबर से आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध होगी। प्रवेशपत्र परीक्षा की तिथि से तीन-चार दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी को ओटीपी वेरीफिकेशन के साथ 'वैलीडेट एंड सबमिट' करना होगा। आवेदन के समय दिए गए तीन पसंदीदा शहरों में उपलब्ध स्लॉट दिखाई देंगे। जिस शहर में स्लॉट उपलब्ध होगा, वहां हरे रंग का 'सेलेक्ट' बटन सक्रिय रहेगा। चयन करने के बाद अभ्यर्थी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.