नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- SSC CGL Tier 1 Result 2025 OUT : केंद्र सरकार में नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने SSC CGL टियर-1 रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 14582 पदों पर नियुक्ति की जानी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना स्कोरकार्ड, कटऑफ और चयन स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं।SSC CGL टियर-1 परीक्षा का पूरा विवरण SSC CGL टियर-1 परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर से 26 सितंबर और 14 अक्टूबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। इस बार परीक्षा में देशभर से लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.