भागलपुर, दिसम्बर 27 -- एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा में पैसे लेकर नौकरी दिलाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ है। भागलपुर पुलिस ने हबीबपुर स्थित ऑनलाइन सेंटर अंग इंस्टीट्यूट ( AANG INSTITUTE, BHAGALPUR, Bihar ) के संचालक सहित सात को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी शुभांक मिश्रा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर मामले की जानकारी दी। इस मामले के सामने आने के बाद कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अंग इंस्टीट्यूट की 27 दिसंबर व इसके बाद की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। प्रभावित परीक्षार्थियों को उनकी नई परीक्षा तिथियां, समय व स्थान की जानकारी एसएमएस से जल्द ही दे दी जाएगी। जिन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है उनमें उत्तर प्रदेश अलीगढ़ टप्पल थाना क्षेत्र के जलालपुर के रहने वाले करण सिंह के अलावा नालंदा जिले थाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.