नई दिल्ली, जनवरी 31 -- YRKKH Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक-दो नहीं, बल्कि 8 साल का लीप आने वाला है। इस लीप के साथ कहानी में जेनरेशन तो नहीं बदलेगी, लेकिन पहले की तुलना में बहुत कुछ बदल जाएगा। रिश्तों में तो बदलाव आएगा ही, लेकिन साथ ही साथ जिंदगी भी पूरी तरह बदल जाएगी। सीरियल का जो नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है वो दिखाता है कि कैसे अरमान और अभिरा अलग हो चुके हैं और अपनी-अपनी जिंदगी जी रहे हैं। दोनों की मुश्किलें और चुनौतियां अलग हैं।सीरियल में आएगा 8 साल का लीप पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अरमान और अभिरा के बीच बच्चों की बात को लेकर झगड़ा हो जाएगा। अरमान को लगेगा कि अभिरा दोनों बच्चों को समान प्यार नहीं करती और उनके बीच भेदभाव कर रही है। बात इतनी बढ़ जाएगी कि अभिरा का हाथ उठ जाएगा, हालांकि ...