नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- Anupamaa Upcoming Twist: टीवी सीरियल अनुपमा में राही फिर एक बार अपनी मां के करीब आ चुकी है, लेकिन बहुत वक्त तक सब कुछ ठीक नहीं रहने वाला है। कहानी में प्रेरणा की एंट्री के बाद एक तरफ जहां राही की खुद की निजी जिंदगी खतरे में होगी, वहीं उसका उसकी मां के साथ रिश्ता भी खटास में पड़ता नजर आएगा। शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि चॉल में क्रिसमस का माहौल होगा। सजावट हुई होगी और सभी लोग खुशी से झूम रहे होंगे। उसी बीच अनुपमा वहां से अचानक एक चुलबुली मुस्कान लिए वहां से चली जाएगी।यूं होगी अनुपमा और प्रेरणा की पहली मुलाकात जब हर कोई यह सोच रहा होगा कि अब वो क्या करने वाली है, तभी कुछ शॉकिंग होगा। अनुपमा एक लड़की को तेज रफ्तार ऑटो से बचाएगी। यह लड़की और कोई नहीं प्रेरणा होगी। प्रेरणा का अनुपमा को गले लगाना उनके बीच किसी ...