नई दिल्ली, फरवरी 11 -- टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रार्थना के बाद अब अनुपमा कोठारी मेंशन के एक और सदस्य को नर्क जैसी जिंदगी से मुक्ति दिलाएगी। हालिया एपिसोड में दिखाया गया था कि एक के बाद एक हो रही घटनाओं से अनुपमा को यह अंदाजा लगते देर नहीं लगेगी कि कीर्ति जैसा दिखावा करती है वो असल में वैसी बिलकुल भी नहीं है। साथ ही कपिल का हाल दुनिया के सामने जैसा नजर आता है वो भी पूरा सच नहीं है।अनुपमा ने थामा कपिल का हाथ अब अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि पराग भी यह बात अच्छी तरह जानता है कि कीर्ति दुनिया के सामने भला होने का दिखावा करती है। अनुपमा जब एक शॉकिंग घटना के बाद यह देखेगी कि कपिल सुसाइड करने जा रहा है तो वह उसे रोकेगी। वह कपिल को समझाएगी कि कैसे वह अपनी जिंदगी खत्म करने क...