नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- बड़ौदा के विकेट-कीपर बल्लेबाज अमित पासी ने अपने टी20 डेब्यू में ही दशकभर पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में सर्विसेज के खिलाफ मैच से अपना टी20 डेब्यू किया। डेब्यू मैच में ही उन्होंने शानदार शतक जड़ दिया। उन्होंने 55 गेंदों में 114 रन की पारी खेली। इस तरह उन्होंने टी20 डेब्यू में सबसे ज्यादा रन बनाने के पाकिस्तान के बिलाल आसिफ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पाकिस्तानी बल्लेबाज ने 2015 में फॉल्कंस के खिलाफ सियालकोट स्टैलियंस की तरफ से डेब्यू किया था और उसने भी 114 रन बनाए थे। पासी अपने टी20 डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। 26 साल के अमित पासी को जितेश शर्मा के रीप्लेसमेंट के तौर पर टीम में जगह मिली और उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही यादगार पारी खेली।ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.