नई दिल्ली, जून 18 -- यात्रियों को शानदार हवाई सेवा देने में जहाज बनाने वाले देश और महादेश फिसड्डी हैं। अमेरिका बोइंग जहाज बनाता है और यूरोप में एयरबस बनता है, लेकिन सर्विस देने में एशियाई कंपनियों से इनके यहां की एयरलाइंस बहुत पीछे हैं। एविएशन उद्योग का ऑस्कर माने जाने वाले स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरलाइंस अवार्ड्स 2025 में ज्यादातर पुरस्कार एशियाई देशों की एयरलाइंस ने जीता है। अरब, पूर्वी एशिया और दक्षिण पूर्वी एशिया की कंपनियों का अवार्ड में बोलबाला रहा। पेरिस एयर शो के दौरान मंगलवार को कतर एयरवेज को विश्व का सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन अवार्ड मिला। कतर की सरकारी कंपनी को स्काईट्रैक्स अवार्ड्स के 26 साल के इतिहास में नौवीं बार यह खिताब मिला है। भारत में हवाई यात्री संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एमिरेट्स को सबसे शानदार मानते रहे हैं, लेकिन बेस्ट एयरल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.