पटना, जनवरी 20 -- पटना के शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर पहले ही कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े हो चुके हैं, वहीं अब इस मामले ने सियासी रंग भी ले लिया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर नीतीश सरकार और बिहार पुलिस पर तीखा हमला बोला है। रोहिणी आचार्य ने अपने ट्वीट में कहा कि बिहार के लोगों के बीच यह धारणा बनती जा रही है कि शम्भू गर्ल्स हॉस्टल कांड में पुलिसिया जांच से किसी तरह की उम्मीद रखना "मुगालते में जीने" जैसा है। उन्होंने लिखा कि घटना को लगभग पखवारा बीत चुका है और उपलब्ध साक्ष्य व पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट से कई तथ्य स्पष्ट हो चुके हैं, इसके बावजूद पुलिस जांच की आड़ में रोज नई-नई भटका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.