लखनऊ, दिसम्बर 1 -- मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान यानी एसआईआर अभियान में लगे बीएलओ की मौतों के बाद दबाव कम करने की कवायद शुरू की गई है। बीएलओ की मदद के लिए बड़े स्तर पर छात्रों और दूसरे विभागों के अफसर-कर्मचारियों को लगाया जा रहा है। नगर निगम के जेडएसओ और सुपरवाइजर भी इसी कार्य में तैनात कर दिए गए हैं। अभी तक कुल 47 फीसदी ही भरे गए गणना प्रपत्रों का ब्योरा ऑनलाइन दर्ज किया गया है। बीते दिनों बीएलओ फार्म भरवाने के बढ़ते दबाव के कारण हुए हादसे के बाद यह कदम उठाया गया है। इस कदम से उम्मीद है कि निर्धारित समय तक फार्म पूरा कर जमा कर दिए जाएंगे। एसआईआर के लिए बड़ी संख्या में नगर निगम के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। साथ ही निगरानी के लिए एफएसडीए के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की भी ड्यूटी लगाई गई है। एडीएम प्रशासन शुभी सिंह ने बताया कि प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.