लखनऊ, जनवरी 9 -- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची को लेकर लोगों की आपत्तियां और नाम जुड़ने में लग रहे तीन-तीन महीने के समय को लेकर शिकायते का सिलसिला जोरों पर है। जिलों से लोग मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। जिलों को तुरंत निस्तारण के निर्देश भेजे जा रहे हैं। गोरखपुर सहजनवां के अमित मिश्रा ने शिकायत की है कि बीएलओ ने 20 नवंबर 2025 को सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया था। सभी दस्तावेज और अन्य जरूरी कागजात ठीक है। अब निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) के पास फॉर्म पड़ा हुआ है। ऐसे ही अलीगढ़ के रवि कुमार ने अपने परिवार की शीला देवी का नाम जुड़वाने के लिए 26 अक्तूबर 2025 को फॉर्म भरा और अभी तक उनका नाम नहीं जुड़ पाया है। ऐसी ही शिकायत कान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.