विनोद पांडेय, जनवरी 6 -- एसआईआर की अनंतिम सूची जारी होने के बाद यूपी की राजधानी लखनऊ की कई विधानसभा क्षेत्रों का राजनीतिक समीकरण गड़बड़ा सकता है। अनंतिम रिपोर्ट के मुताबक लखनऊ में करीब 30.05 फीसदी मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हो गए हैं। यह आंकड़ा 12 लाख से ज्यादा है। इतने बड़े पैमाने पर मतदाताओं के सूची से बाहर होने से विधानसभा क्षेत्रों का गुणा गणित बिगड़ना स्वाभाविक है। जातीय समीकरण भी बदलेगा और राजनीतिक दलों को जीत-हार के नए फार्मूले गढ़ने पड़ सकते हैं। एसआईआर की अनंतिम सूची को देखें तो सबसे ज्यादा कैंट विधानसभा क्षेत्र में 39.11 फीसदी मतदाता सूची से बाहर हुए हैं। यह 1.45 लाख से ज्यादा है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि गैर जनपदों के कई मतदाता अपने मूल स्थान के वोटर बन गए हैं। लखनऊ में एसआईआर फार्म या तो भरा नहीं, घर नहीं मिले या फिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.