मैनपुरी, फरवरी 7 -- यूपी के मैनपुरी सदर तहसील के सभागार में एसआईआर के नोटिसों की सुनवाई कर रहे चकबंदी अधिकारी को दिल का दौरा पड़ गया। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली एम्स भेजा गया है। चकबंदी अधिकारी की तबीयत खराब हुई तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। शनिवार को चकबंदी अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता पुत्र जोहरी सिंह निवासी ऑफीसर कॉलोनी कोतवाली मैनपुरी सदर तहसील के सभागार में एसआईआर के नोटिसों की सुनवाई करने पहुंचे थे। दोपहर 12:30 के करीब अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और वह गिर पड़े। आनन फानन में उन्हें साथी कर्मचारी जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.