नई दिल्ली, फरवरी 4 -- अगर आपके इलाके की Special Intensive Revision (SIR) ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं दिख रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने ऐसे मतदाताओं के लिए Form 6 का विकल्प दिया है, जिसके जरिए आप दोबारा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। Form 6 का इस्तेमाल नए वोटर के नाम जोड़ने या गलती से हटे नाम को फिर से शामिल कराने के लिए किया जाता है। अच्छी बात यह है कि यह प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से उपलब्ध है। सबसे पहले आपको चेक करना होगा कि SIR ड्राफ्ट में आपका नाम है या नहीं। आप सीधे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर मौजूदा ड्राफ्ट डाउनलोड कर सकते हैं और चेक कर सकते हैं कि आपका नाम इसमें है या नहीं। इसके अलावा EPIC सर्च करने पर 'No Records Found' दिख रहा है, तब भी आपका नाम कटना वजह हो सकता है...