नई दिल्ली, जनवरी 28 -- Silver Rate Today: चांदी के रेट आज बुधवार, 28 जनवरी को 6% बढ़कर एक और नया रिकॉर्ड बना दिए। यह पहली बार 3.75 लाख रुपये प्रति किलो के पार चली गई। ऐसा तब हुआ जब अमेरिकी डॉलर कई वर्षों के निचले स्तरों के पास दबाव में रहा और निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति निर्णय तथा जारी भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं से पहले सतर्क रहे। अमेरिकी डॉलर की कमजोरी ने डॉलर में मापी जाने वाली वस्तुओं को आकर्षक बना दिया, जिससे कीमती धातुओं को व्यापक समर्थन मिला। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 6% उछलकर नए रिकॉर्ड 3,77,655 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुझान वैश्विक बाजारोंमें, स्पॉट सिल्वर की कीमत लगभग 0.6% बढ़कर 113.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे पहले इस सप्ताह यह 117.69 डॉलर के नए कीर्तिमान को छू चुकी थी। मजबूत निवेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.