नई दिल्ली, फरवरी 19 -- Shivaji Jayanti , Quotes : आज 19 फरवरी को देश में अदम्य साहस, राष्ट्रगौरव और स्वराज के अमर संकल्प के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है। शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी आत्मसम्मान और स्वतंत्रता के मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए स्वराज की नींव रखी। बहुत से लोग इन्हें हिन्दू हृदय सम्राट कहते हैं तो कुछ लोग इन्हें मराठा गौरव कहते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज की अमर गाथाएं हमेशा से छात्रों व युवा वर्ग को प्रेरित करती रही हैं। छत्रपति शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 को पुणे के शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। मराठा साम्राज्य की नींव रखने का श्रेय छत्रपति शिवाजी को जाता है। छत्रपति शिवाजी की जयंती को शिव जयंती और शिवाजी जयंती भी कहते हैं। शिवाजी महाराज अपनी प्रशासनिक कौशल और युद्धनीति के लिए जाने जाते हैं।...