नई दिल्ली, फरवरी 15 -- Shiv Ji Ki Aarti: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत पावन और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव और शक्ति का मिलन हुआ था। ईशान संहिता के अनुसार, फाल्गुन मास की चतुर्दशी को भगवान शिव दिव्य ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए थे। वहीं शिवपुराण में वर्णित एक कथा के मुताबिक, इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था और भोलेनाथ ने वैराग्य जीवन छोड़कर गृहस्थ जीवन अपनाया था। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन विधि-विधान से भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन के कष्टों से राहत मिलती है। इस दिन जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पण और शिव मंत्रों के जप के साथ पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में आरत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.