नई दिल्ली, फरवरी 6 -- 11:15 AM Share Market Live Updates 6 Feb.: आरबीआई की मौद्रिक नीति के बाद शेयर मार्केट में पहले गिरावट बढ़ी और अब धीरे-धीरे रिकवरी हो रही है। सेंसेक्स 83000 के नीचे आने के बाद अब 131 अंकों के नुकसान के साथ 182 पर है। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 67 अंक नीचे 25575 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में आईटीसी, कोटक बैंक, एयरटेल, पावर ग्रिड, रिलायंस, एलएंडटी हैं। वहीं, टीसीएस, टेक महिंद्रा, स्टेट बैंक, अडानी पोर्ट्स, इन्ऊोसिस टॉप लूजर। 10:30 AM Share Market Live Updates 6 Feb.: आरबीआई की मौद्रिक नीति के बाद सेंसेक्स 314 अंक नीचे 82999 पर है। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 144 अंक नीचे 25498 पर आ गया है। आज भी आईटी स्टॉक्स में गिरावट है। 9:38 AM Share Market ...