नई दिल्ली, फरवरी 12 -- 9:35 AM Share Market Live Updates 12 Feb.: शेयर मार्केट गिरावट बढ़ गई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 414 अंक नीचे 83819 पर आ गया है। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 115 अंकों की कमजोरी के साथ 25837 पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स पर आईटी शेयर टॉप लूजर हैं। इन्फोसिस ेमं 5 फीसद से अधिक की गिरावट है। एचसीएल टेक में 4.39 पर्सेंट, टीसीएस में 4.38 पर्सेंट और टेक महिंद्रा 4.21 पर्सेंट टूटा है। 9:15 AM Share Market Live Updates 12 Feb.: शेयर मार्केट आज गिरावट के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 265 अंक नीचे 83968 पर खुला। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 69 अंकों की कमजोरी के साथ 25906 पर खुला।8:35 A...