नई दिल्ली, फरवरी 23 -- 7:17 AM Share Market Live Updates 23 Feb.: अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत के बाद दुनिया भर के बाजारों में जोश देखा जा रहा है और इसका असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखने वाला है। उम्मीद है कि सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुलने की पूरी उम्मीद है। दरअसल, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए कई अहम टैरिफ को खारिज कर दिया था। हालांकि, ट्रंप ने पीछे हटने का मन नहीं दिखाया और एक नए कदम के तहत वैश्विक टैरिफ दर को बढ़ाकर 15% कर दिया है। इसी फैसले के बाद पिछले हफ्ते एशियाई बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और अमेरिकी शेयर बाजार भी चढ़ गए। बीते शुक्रवार की बात करें तो भारतीय बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया था। सेंसेक्स 316 अंक की तेजी के साथ 82,814 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी भ...