नई दिल्ली, फरवरी 11 -- Closing Bell:शेयर मार्केट आज अच्छी शुरुआत के बाद आज मिश्रित बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 40 अंक नीचे 84234 पर बंद हुआ। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 18 अंकों की बढ़त के साथ 25953 के लेवल पर बंद होने में कामयाब रहा। एक समय सेंसेक्स 84487 और निफ्टी 26009 पर पहुंच गया था। निफ्टी टॉप गेनर में ऑयशर मोटर्स (6.45%), अपोलो हॉस्पिटल (3.98%), मैक्स (3.33%), SBI (3.23%) और मारुति (1.89%) जैसे स्टॉक्स रहे। वहीं, टॉप लूजर्स की लिस्ट में आईटी स्टॉक्स रहे। टीसीएस 2.53 पर्सेंट, इन्फोसिस 1.79 पर्सेंट, एचसीएल टेक 1.53 पर्सेंट और टेक महिंद्रा 1.19 पर्सेंट टूटकर बंद हुए।दोपहर तक ऐसी रही मार्केट की चाल 2:06 PM Share Market Live Updates 11 Feb.: अच्छी शुरुआत के बाद श...