नई दिल्ली, फरवरी 3 -- डीआरडीओ ने आज ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से SFDR तकनीक का सफल प्रदर्शन किया।सुबह लगभग 10:45 बजे किया गया यह परीक्षण लंबी दूरी की एयर-टू-एयर मिसाइलों के विकास में भारत की क्षमता को बढ़ावा देगा। DRDO के अनुसार, यह टेस्ट ग्राउंड बूस्टर से शुरू होकर वांछित माच संख्या तक पहुंचने के बाद SFDR मोटर ने सुचारू रूप से काम किया। इससे भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है जिनके पास यह प्रोपल्शन सिस्टम उपलब्ध है। परीक्षण की सफलता ने डिफेंस सेक्टर में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित किया है। यह भी पढ़ें- युमनाम खेमचंद कौन? जो बनने जा रहे मणिपुर के नए CM, BJP विधायक दल ने चुना नेता टेस्ट के दौरान नोजल-लेस बूस्टर, सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट मोटर और फ्यूल फ्लो कंट्रोलर जैसे सभी सबसिस्टम उम्मीद के मुत...