नई दिल्ली, फरवरी 4 -- SEBI Grade A Scorecard 2026: सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड ए) भर्ती 2026 के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने फेज 1 ऑनलाइन परीक्षा का आधिकारिक स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। यह उन सभी अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है जो 10 जनवरी 2026 को आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। अभ्यर्थी अब सेबी की आधिकारिक वेबसाइट www.sebi.gov.in पर जाकर अपने व्यक्तिगत अंक, सेक्शन-वार स्कोर और क्वालिफाइंग स्टेटस को चेक कर सकते हैं। गौरतलब है कि फेज 1 का परिणाम और सफल उम्मीदवारों की रोल नंबर लिस्ट पहले ही 30 जनवरी 2026 को जारी की जा चुकी थी।SEBI Grade A Scorecard 2026 Direct Linkआंकड़ों में परीक्षा का विश्लेषण इस साल सेबी ग्रेड ए ऑफिसर के 135 पदों के लिए देश भर से भारी संख्या में...