नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- School Assembly News 26 Dec: सुबह का समय खुद को देश-दुनिया की ताजा घटनाओं से जोड़ने का सबसे बेहतर मौका होता है। रोज़ की खबरें न सिर्फ हमारे ज्ञान को बढ़ाती हैं, बल्कि हमें एक जागरूक, समझदार और जिम्मेदार नागरिक बनने में भी मदद करती हैं। इसी कड़ी में आज, 26 दिसंबर 2025 की स्कूल असेंबली के लिए दिन भर की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और व्यापार से जुड़ी अहम सुर्खिायां लेकर आए हैं।राष्ट्रीय परिदृश्य देश की बात करें तो क्रिसमस के दिन हरियाणा में एक चर्च के ठीक सामने स्थित पार्क में हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर चर्चा तेज़ रही। वहीं ओडिशा में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली, जहां 1.1 करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता गणेश उइके समेत छह नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। दिल्ली में आज से आम लोगों को रा...