नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, अप्रैल 20 -- दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस ने तीन शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपी डिजिटल अरेस्ट लोगों के साथ ठगी करते थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन लोगों ने ठगी के लिए सुप्रीम कोर्ट का फर्जी सेटअप भी बनाया हुआ था और पीड़ितों को फर्जी जज के सामने ही ऑनलाइन पेश किया जाता था। चीन में बैठे ठगों को खाते मुहैया कराते थे : पुलिस जांच में आरोपियों का विदेशी गैंग चलाने वाले चीनी जालसाजों के साथ सीधा संबंध पाया गया है। आरोपी फर्जी कंपनी के जरिये चीन में बैठे ठगों को चालू बैंक खाते उपलब्ध करते थे। आरोपियों में थुंगा राजकुमार, पुष्कर चंद्रकांत पखले और कपिल रामभाऊ पाटिल शामिल हैं। पुष्कर चंद्रकांत पखले ने एक बड़े संस्थान से एमबीए की डिग्री ली है, जबकि कपिल ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है। आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.