नई दिल्ली, फरवरी 5 -- Samsung Galaxy A07 5G Launched in India: सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपना जबर्दस्त 5G फोन लॉन्च कर दिया है। दरअसल, ब्रांड ने Samsung Galaxy A07 5G को भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है। फोन ऑफर में 15,000 रुपये से कम कीमत में मिल रहा है और यह amazon के साथ कंपनी की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे रैम और स्टोरेज के हिसाब से दो कॉन्फिगरेशन और तीन अलग-अलग कलर्स में लॉन्च किया है। नए Galaxy A07 5G में 6000mAh की बैटरी है और इसमें 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा मिलता है। भारत में कितनी है इस फोन की कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलता है, चलिए डिटेल में बताते हैं...