नई दिल्ली, फरवरी 17 -- सैमसंग अपना एक और नया फोन लॉन्च करने वाला है। इस फोन का नाम - Samsung Galaxy A27 5G है। फोन की लॉन्ट डेट या लॉन्च टाइमलाइन के बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह फोन IMEI डेटाबेस में दिख गया है। टिपस्टर Erencan Yılmaz (@erenylmaz075) के अनुसार फोन का ग्लोबल और यूएस वेरिएंट IMEI पर लिस्ट हो गया है। IMEI लिस्टिंग के अनुसार फोन का मॉडल नंबर - SM-A276B/DS और SM-A276U है। लिस्टिंग में फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अफवाह है कि गैलेक्सी A27 5G स्मार्टफोन मौजूदा गैलेक्सी A26 5G का सक्सेसर होगा।सैमसंग गैलेक्सी A26 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन कंपनी इस फोन में 1080x2340 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का FHD+ Infinity-U Super AMOLED डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर ...