नई दिल्ली, फरवरी 18 -- Salim Khan Live Updates: मशहूर फिल्म लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान इस वक्त मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर्स बुलेटिन जारी कर दिया है और बताया कि सलीम खान की तबीयत बेहतर है। कल तक उनका वेंटिलेटर हटा दिया जाएगा।अभी तक मिली जानकारी अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, सलीम खान आईसीयू में हैं। डॉ. जलील पारकर ने बताया कि मंगलवार के दिन सलीम खान की सर्जरी हुई थी और अभी उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बता दें, अभी तक सलीम खान के परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।LIVE UPDATES13:10 PM - Salim Khan Health Update LIVE: डॉक्टर ने कहा- ब्लड प्रेशर बढ़ गया था लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर जलील पारकर ने कहा, 'उन्हें उनके फैमिली फिजिशियन डॉ. संदीप चोपड़ा कल हॉस...