नई दिल्ली, जनवरी 6 -- sakat chauth aaj chand kab niklega: इस बार सकट चौथ के त्योहार को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि चतुर्थी तिथि दो दिन पड़ रही है। कई लोग असमंजस में हैं कि यह व्रत 6 जनवरी को रखा जाए या सात जनवरी को। ज्योतिष मत के अनुसार छह जनवरी को यह व्रत रखा जाएगा और तीन शुभ योग इस व्रत का महत्व बढ़ा रहे हैं।सकट चौथ व्रत तिथि ज्योतिषाचार्य विभोर इंदूसुत के अनुसार सकट चौथ का व्रत माघ कृष्ण चतुर्थी को रखा जाता है। इस बार यह तिथि 6 जनवरी की सुबह से शुरू होकर सात जनवरी की सुबह तक रहेगी। दृक पंचांग के अनुसार, माघ कृष्ण चतुर्थी तिथि छह जनवरी को सुबह 8:01 बजे से शुरू होकर 7 जनवरी को सुबह 6:52 बजे तक रहेगी। छह जनवरी को चंद्रोदय चतुर्थी तिथि में हो रहा है और सात जनवरी को पंचमी तिथि में, इसलिए शास्त्रों के अनुसार व्रत छह जनवरी को ही र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.