नई दिल्ली, जुलाई 21 -- मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही हैं। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। दर्शक मोहित सूरी की इस रोमांटिक फिल्म में न्यू एक्टर अहान पांडे को देखने के लिए बेताब थे। ऐसे में अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी बीच अब 'सैयारा' के चौथे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। तो चलिए फिल्म ने सोमवार को कितने करोड़ की कमाई की। मंडे को कमाए इतने करोड़ यशराज बैनर तले बनी 'सैयारा' में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही अपना जलवा दिखा दिया है। मूवी में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' को देख लोग इनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.