नई दिल्ली, जनवरी 21 -- सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान ट्रिस्टन स्टब्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले एसए20 लीग के पहले क्वालीफायर से पहले अतिआत्मविश्वास से बचने की बात कही है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि प्ले ऑफ से पहले लय हासिल करना अच्छा है लेकिन लीग चरण में शीर्ष पर रहना अब कोई मायने नहीं रखता और बुधवार को होने वाले मैच में उन्हें शून्य से शुरुआत करनी होगी। पहली बार स्टब्स की कप्तानी में खेलते हुए सनराइजर्स की टीम 10 मैच में पांच जीत से 28 अंक के साथ शीर्ष पर रही। स्टब्स ने मैच से पूर्व कहा, 'सच कहूं तो इसका कोई खास मतलब नहीं है। यह अच्छा है कि हमने पूरे सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन प्ले ऑफ से पहले हमें पता है कि आप हर मैच में शून्य से शुरुआत करते हैं। प्ले ऑफ से पहले लय हासिल करना अच्छा है लेकिन इसका कोई खास मतलब नहीं...