नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- RSMSSB Conductor Correction Window: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कंडक्टर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को सुधारने के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो खोलने का फैसला किया है। यह उम्मीदवारों के लिए अपने आवेदन को सही करने का आखिरी मौका है ताकि उनकी उम्मीदवारी में कोई परेशानी न आए।सुधार के लिए खुली रहेगी विंडो बोर्ड ने बताया है कि आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया 13 नवंबर 2025 से शुरू होगी और 19 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी। उम्मीदवारों को इन सात दिनों के भीतर अपने ऑनलाइन आवेदन को चेक करना होगा और आवश्यक सुधार करने होंगे।किन जानकारियों में कर सकते हैं सुधार? जिन उम्मीदवारों ने पहले ही अपना आवेदन जमा कर दिया है, वे अब बोर्ड की आधि...