नई दिल्ली, फरवरी 12 -- RSMSSB Rajasthan CET Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आज 12 फरवरी 2025 को समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर)- 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सफल अभ्यर्थियों (Qualified Candidates List Pdf) जारी की है। राजस्थान CET परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर और 28 सितंबर 2024 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया था। अभ्यर्थी अपने प्राप्तांक अपनी SSO_ID पर देख सकते हैं।RSMSSB Rajasthan CET Result 2025: राजस्थान CET परीक्षा 2024 का रिजल्ट कैसे चेक करें- 1. सबसे पहले...