नई दिल्ली, जनवरी 13 -- Omaxe Ltd Share: ओमैक्स के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को रियल एस्टेट कंपनी ओमैक्से के शेयरों में भारी खरीदारी रही और शेयर करीब 17 फीसदी चढ़कर Rs.84.76 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। दोपहर 1:10 बजे शेयर 16.15 फीसदी की तेजी के साथ Rs.84.30 पर ट्रेड कर रहा था। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स करीब 0.6 फीसदी गिरावट के साथ 83,371 के स्तर पर था, यानी कमजोर बाजार के बावजूद ओमैक्स के शेयरों में मजबूती बनी रही।इस खबर का असर ओमैक्स के शेयरों में यह तेजी कंपनी के नए बड़े प्रोजेक्ट के ऐलान के बाद आई है। कंपनी ने लुधियाना में 'ओमैक्स चौक' नाम के एक बड़े मिक्स्ड-यूज हाई-स्ट्रीट प्रोजेक्ट की घोषणा की है। यह प्रोजेक्ट घुमार मंडी इलाके में बनेगा, जो लुधियाना का जाना-माना कमर्शियल और वेडिंग शॉपिंग हब है। करी...